संडे मार्केट सुपेला में सड़क पर सजता है बाजार

रविवार को सुपेला चौक से गधा चौक के बीच लगने वाले संडे बाजार की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही की वजह से ऐसी स्थिति बनी है। आसपास और अलग-अलग क्षेत्र से यहां दुकान लगाने आए व्यापारी सड़क पर अपना व्यापार करते नजर आतेहैं। इन्हें किसी तरह की कार्यवाही का भाई नहीं रहता ऐसे व्यापारियों की वजह से संडे को सुबह से रात 9:00 बजे तक यातायात व्यवस्था पूरी तरह से जाम रहती है। सड़क पर दुकान लगा रहे व्यापारियों को कई बार निगम प्रशासन द्वारा समझाइए देने के साथ कार्रवाई भी की गई। लेकिन सख्त कार्रवाई के अभाव में व्यापारी अपनी मनमानी करते हैं जिसका खामी आज सड़क से गुजरते लोगों को भुगतना पड़ता है वही फल ठेला संचालक भी सड़क जाम को लेकर पूरी तरह से दोषी हैं इनके द्वारा भी सड़क के बीच अपने ठेलों को खड़ा कर फल आदि की बिक्री की जाती है। कार्रवाई के नाम पर निगम प्रशासन द्वारा केवल रेखा खींचकर खानापूर्ति कर दी जाती है। सड़क जाम के कारण अनेकों बार एंबुलेंस भी यहां फंस चुकी है जिससे मरीजों की जान पर बनती है बावजूद इसके निगम प्रशासन इस कुव्यवस्था को देखकर भी अनदेखा कर रहा है।

By editor