सेलूद में उमेश देवांगन के घर लगी भीषण आग

उतई थाना क्षेत्र में बीती रात ग्राम सलाद में उमेश देवांगन के घर भीषण आग लग गई सूचना मिलते ही अग्निशमन दुर्गा की फायर टीम मौके पर पहुंची और पानी की बौछार कर भीषण आग पर काबू पाया इस दौरान घर के अंदर रख गैस सिलेंडर में भी ब्लास्ट हुए अग्निशमन कर्मियों ने अपनी जान पर खेलते हुए स्थिति को नियंत्रित किया अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्गा के प्रभारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन और आपदा प्रबंधन की दमकल टीमों को रवाना किया गया और वहां पहुंचकर अग्निशमन कर्मियों ने जलते हुए घर के अंदर घुसकर भीषण आग पर काबू पाया आज पर काबू पाने तीन अग्निशमन वाहनों का उपयोग किया गया साथ ही आग को आसपास के घरों की ओर बढ़ने से रोक लिया गया आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है।

By editor