गोवंशो की मौत के बाद अब जागा निगम प्रशासन

कुछ दिनों पूर्व कोसा नगर के शहरी गोतन में घुसकर आवारा कुत्तों के झुंड ने यहां बछड़ों और गोवंशों पर हमला किया था जिसमें कुछ बछड़ों की मौत हो गई थी वर्तमान में गोटन को संचालित कर रहे सदस्यों के कारण ऐसी स्थिति बनी थी जिसके कारण आवारा कुत्ते गोटन में घुसे थे और मवेशियों पर हमला किया था कुत्तों के बुरी तरह से नोच लेने के कारण बछड़ों की मौत हो गई थी। इसके उपरांत अब निगम प्रशासन कार्रवाई करते हुए गोटन में व्यवस्थाएं बना रहा है यहां लाइट पानी की सुविधा के साथ शेड बाउंड्रीवॉल बनाए जा रहे हैं। डी मार्ट स्थित शहरी कांजी हाउस में रखें गोवंशों को भी कोसा नगर के इस शहरी गोधन में लाया गया है। निगम प्रशासन द्वारा आवारा मवेशियों को पकड़कर कोसा नगर के शहरी गोटन में लाया जाता है लाने के उपरांत इन गोवंशों को उन्हीं के हाल में छोड़ दिया जाता है। चारा पानी की आदि की समुचित व्यवस्था नहीं होने से अधिकांश गोवंशों की मौत हो जाती है अब आवारा कुत्तों से गोवंश को खतरा बना हुआ है इसके बाद निगम प्रशासन द्वारा गोटन को व्यवस्थित करने का कवायद शुरू की गई है।

By editor