सर्वधर्म सेवा संस्था ने वित्त मंत्री को सौंपा ज्ञापन

प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के भिलाई प्रवास के दौरान सर्व धर्म सेवा संस्था के संरक्षक वीरेंद्र सतपति के मार्गदर्शन और संस्था के अध्यक्ष प्रतीक भोई के नेतृत्व में वित्त मंत्री से मुलाकात कर पर्यावरण से भविष्य में होने वाली समस्याओं और समस्याओं के समाधान को लेकर 10 बिंदु का ज्ञापन सोपा गया। सर्व धर्म सेवा संस्था के पदाधिकारी से वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विस्तार से चर्चा की जिसमें संस्था के सदस्यों द्वारा वित्त मंत्री से अनुरोध किया गया कि पर्यावरण को छात्रों k पाठ्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल किया जाए। प्रदेश की समस्त नाड़ियों को मानवीय दर्जा दिया जाए तथा इसे प्रदूषित करने पर मानव हत्या की धाराएं लगाकर सजा दी जावे। संस्था सदस्यों ने वित्त मंत्री को बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ से सम्मानित जीरोसर्कल कंपनी द्वारा काई से प्लास्टिक बनाने की विधि का अध्ययन कर अनुसरण किया जाए। प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा मिलवम और वेक्सवम k कीड़े पाल जाएं क्योंकि इन कीड़ों की लार में डीमित्रा सेरिस एंजाइम होने की वजह से आसानी से प्लास्टिक को तेजी से खा और पचा सकते हैं। संस्था सदस्यों ने कहा कि जल थल और नभ को जिस तेजी से प्रदूषित किया जा रहा है जिसका परिणाम हर साल बढ़ता तापमान तेजी से गिरता भूजल स्तर नई-नई बीमारियां घटती आयु है। संस्था सदस्यों ने वित्त मंत्री को संस्था द्वारा पर्यावरण के साथ मानव सेवा से जुड़े किए जा रहेअन्य कार्यों की भी जानकारी दी। संस्था सदस्यों से चर्चा उपरांत वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने संस्था के प्रतिनिधि मंडल को विधानसभा सत्र के बाद रायपुर अपने कार्यालय बुलाया है।

By editor