नगर पालिक निगम भिलाई के प्रियदर्शिनी परिसर पश्चिम में 15 करोड़ की लागत से 17 एकड़ में स्पोट्स परिसर बनने जा रहा है। जो पुरी तरह से आधुनिक होगा यहां पर हार्स राईडिंग, स्वीमिंग पूल, स्केटिंग ट्रेक, रनिंग ट्रेक, 400 लोगो के बैठने लायक आडिटोरियम, पार्किग, दुकान, बाउण्ड्रीवाल सजावट लाइटिंग आदि के साथ निर्माण प्रस्तावित है। जिला कलेक्टर रिचा प्रकाश चैधरी ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के साथ किया। निगम के अभियंताओ से पुरी विस्तृत जानकारी ड्राईंग एवं डिजाईन के साथ प्राप्त की।और कहां से कहां तक रनिंग ट्रेक, स्वीमिंग पुल, आडिटोरियम, हार्स राईडिंग, स्केटिंक ट्रेक, पार्किग, दुकान, बाउण्ड्रीवाल के प्रस्तावित स्वरूप के बारे में पूछा।
जिला कलेक्टर का सुझाव था कि इस प्रकार का निर्माण हो, जिससे इस क्षेत्र के खिलाड़ियो को प्रोत्साहन मिले। हमारे जिल से राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी विजयी होकर निकले और राज्य एवं देश का नाम रोशन करें। यहां पर भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं भी हो सके।
वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन ने इस प्रकार का बहु उपयोगी स्पोट्स परिसर निर्माण करने का सुझाव दिया गया था। जिस पर निगम आयुक्त द्वारा अपने विभागीय जोन आयुक्त एवं अभियंताओ से विचार-विमर्ष किया गया। उसके बाद परिसर को अपने स्वरूप के साथ प्रस्तावित किया गया और जिला कलेक्टर के पास प्रोजेक्ट बनाकर प्रस्तुत किया गया, जिसमें जिला कलेक्टर द्वारा खनीज एवं न्यास मद से हार्स राईडिंग एवं स्केटिंग ट्रेक बनाने के लिए राशि की स्वीकृति मिल गई है। शेष खेल के लिए प्रोजेक्ट बनाकर जिला प्रशासन एवं शासन को भेजा गया है।

