सगा चाचा ही निकला सपोला, बच्ची से दुष्कर्म कर करी हत्या

कन्या भोज करने के लिए घर से निकली 6 वर्षी बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है इस मामले में आरोपी और कोई नहीं उसका सगा चाचा ही निकला है। जिसने गला दबाकर मासूम की हत्या की थी दुष्कर्म करने के उपरांत आरोपी को अपने पकड़े जाने का भय था जिसकी वजह से उसने हत्या की खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। जिस क्रूरता से आरोपी चाचा ने अपनी भतीजी की हत्या की इसे कोई पेशेवर अपराधी ही अंजाम दे सकता है आरोपी चाचा ने दुष्कर्म और हत्या के इस मामले से अपने आप को बचाने के लिए बच्ची की लाश को पड़ोसी की कार में डाल दिया था और दिनभर अपने परिजनों और लोगों के साथ बच्ची को खोजने का नाटक करता रहा लेकिन पुलिस की नजरों से वह बच नहीं सका शाम होते होते आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया आरोपी चाचा ने अपने गुनाह को कबूल कर लिया है। यह पूरी घटना रामनवमी के दिन सुबह 11 से 12 के बीच की बताई जाती है। जब आरोपी चाचा ने दुष्कर्म और हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया था पुलिस ने बताया कि आरोपी को सजा दिलाने फास्ट ट्रैक कोर्ट में अपील की जाएगी।

By editor