भिलाई में हुआ वसुंधरा सम्मान का 25वां आयोजन

भिलाई में प्रतिष्ठित वसुंधरा सम्मान का 25वां संस्करण…
इस बार यह सम्मान प्रदान किया गया वरिष्ठ पत्रकार और लेखक राहुल देव को।
भिलाई के कला मंदिर में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मौजूद रहे।

सामाजिक सरोकार, भाषा की गहन समझ और पत्रकारिता में संस्कार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए जाने जाने वाले राहुल देव को यह सम्मान डॉ. रमन सिंह के हाथों प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में देशभर से आए प्रख्यात पत्रकार और लेखक जुटे…
जहाँ ‘सोशल मीडिया के बीच पत्रकारिता की चुनौती’ विषय पर विचार-विमर्श हुआ।

सम्मान प्राप्त कर राहुल देव ने इसे पत्रकारिता के मूल्यों के प्रति एक सकारात्मक संदेश बताया…
वहीं, विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

यह आयोजन लोग जागरण की संस्था वसुंधरा द्वारा, चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन और बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन के सहयोग से किया गया।
राहुल देव को मिला यह सम्मान… भारतीय पत्रकारिता के उन आदर्शों की याद दिलाता है जो आज के समय में और भी अधिक महत्वपूर्ण हो गए हैं।

By editor