हल षष्टि व्रत पर महिलाओं ने बच्चों की दीर्घायु के लिए रखा उपवास
तीन दर्शन मंदिर के पीछे कैंप 1 भिलाई मैं भी छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्योहार खमर छठ पर महिलाओं ने एकत्र होकर संतान प्राप्ति एवं अपने संतानों के लंबी आयु के लिए भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती कि पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की सर्वप्रथम सुबह स्नान ध्यान करके व्रत का सिलसिला उपवास करने से चालू हुआ तत्पश्चात महिलाओं ने मिलकर सकरी बने और उसे ब्राह्मण देवता के मंत्र उच्चारण के साथ दूध और पानी से भरा फिर शुरू हुआ भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती के पूजा अर्चना का जिसमें प्रमुख तौर से भैंस का दूध दही और घी के साथ बिना हल चले खेत में उगने वाले चावल के साथ फल फूल का भोग अर्पित किया गया ब्राह्मण देवता ने उपस्थित महिलाओं को व्रत की कथा अपने मुखारविंद से श्रवण करवाई तत्पश्चात न्यूज़ टीम से चर्चा के दौरान इस व्रत की मान्यताओं को ब्राह्मण महाराज एवं व्रत धारी महिलाओं ने बताया
व्रतधारी महिलाओं ने पूरे विधि विधान से व्रत का पालन करते हुए पूजा अर्चना की और अपने संतानों की लंबी आयु की प्रार्थना भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती से की।

