भिलाई नगर से इस वक्त की बड़ी खबर—
नेहरू नगर टोल प्लाज़ा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा…
जहां तेज रफ़्तार 18 चक्का टैंकर ने दुपहिया सवार बुजुर्ग दंपत्ति को कुचल दिया।
हादसे में 60 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई…
जबकि घायल पति का इलाज सुपेला शासकीय अस्पताल में जारी है।
पुलिस के अनुसार, मृतका महिंदर जीत कौर और उनके पति सुरेंद्र सिंह भिलाई से दुर्ग की ओर जा रहे थे…
तभी पीछे से आ रहे टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला टैंकर के पिछले पहियों के नीचे आ गई…
और कुछ दूरी तक घसीटे जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सुपेला पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

