पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि ईडी अधिकारियों को मेरे निवास में छापे के दौरान कुछ भी नहीं मिला है यह छापेमारी मुझे बदनाम करने का सुनियोजित षड्यंत्र है। Ed की यह छापेमारी प्रतिशोध के तहत की गई है हम लोग यहां संयुक्त परिवार में रहते हैं साथ ही हमारा व्यवसाय कृषि है हम 140 एकड़ में खेती करते हैं हमारे पास जो पैसा घर में हैं वह खेती और डेयरी व्यवसाय की आय का पैसा है घर में सिर्फ 33 लाख मिला है ed द्वारा नोट गिनने की मशीन मंगाई गई ताकि मीडिया में प्रसारित हो की नोट गिनने की मशीन आई है बहुत पैसा मिलेगा हमारे घर में जो सोना गहना हैं उसका पूरा हिसाब था ed वाले उसे नहीं ले गए भूपेश बघेल ने कहा कि मैंने विधानसभा में सवाल पूछा तो छापा मार दिया गया इससे स्पष्ट होता है कि विधानसभा में सवाल पूछना गलत हो गया है कवासी लखमा ने सवाल पूछा तो उनको जेल में डाल दिया गया शराब घोटाले की जांच 3 साल से चल रही है aभी फाइनल रिपोर्ट तक सबमिट नहीं करपाए हैं। सीडी कांड में मुझे बरी कर दिया गया तो भाजपा इस से बौखला गई जब मैं बरी हुआ तो मैं एक ही शब्द कहा सत्यमेव जयते लेकिन आज जिस प्रकार से कार्रवाई हुई है इससे पता चलता है भाजपा किसी भी सीमा तक जा सकती है भाजपा के पास कुछ करने को नहीं है देश में विपक्ष को परेशान और प्रताड़ित किया जा रहा है।

