सीआईएसफ का 56 वा स्थापना दिवस समारोह संपन्न

सीआईएसएफ के 56वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन सीआईएसएफ परेड ग्राउंड, भिलाई, सेक्टर-3 में किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि बीएसपी के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने परेड की सलामी ली, जिसके बाद सीआईएसएफ की 6 टुकड़ियों, जिसमें महिला कमांडो की भी शामिल थी, इन्होंने शानदार मार्चपास्ट किया। दासगुप्ता ने सभी अफसर-जवानों तथा उनके परिवारों को संगठन के 56वें स्थापना दिवस की बधाई दी।उन्होंने कहा कि 10 मार्च 1969 में सीआईएसएफ का गठन हुआ, जिसका उद्देश्य भारत के औद्योगिक प्रतिष्ठानों जो भारत के आर्थिक विकास के प्रहरी रहे हैं एवं भारत के तमाम क्रिटीकल इन्फ्रास्ट्रचर जैसे-एयरपोर्ट, सी-पोर्ट, परमाणु संयंत्र, अंतरिक्ष संस्थान की सुरक्षा में सीआईएसएफ की अहम भूमिका है।सीआईएसफ संसद भवन, भारत सरकार के महत्वपूर्ण भवन नार्थ ब्लॉक, साउथ ब्लॉक जो कि भारत की संप्रभुता के सूचक है एवं महारत्न एवं नवरत्न कंपनियों को सुरक्षित रखते है। इनकी सुरक्षा सीआईएसएफ के कुशल हाथों में है। अनिर्बान दासगुप्ता ने कहा कि कि जब भी भारत की संप्रभुता पर किसी तरह का हमला हुआ है तो सीआईएसएफ को नई-नई जिम्मेदारी सौंपी जाती रही हैं।

By editor