बीएसपी का फर्जी गेटपास बनाकर स्क्रैप सहित आरोपी पकड़ाए

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र से 240 किलो तांबे का स्क्रैप चोरी करने का प्रयास करते युवक को सीआईएसएफ ने पकड़ा है। आरोपी बीएसपी कमी के गेट पास पर अपना फोटो लगाकर प्लांट में घुसा था इसके बाद कार में स्क्रैप छुपा कर बाहर लाने के लिए बोरिया गेट के पास पहुंचा ही था की चेकिंग के दौरान सीआईएसएफ के जवानों ने उसे पकड़ लिया और भट्टी थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी की निशान देही पर फर्जी गेट पास तैयार करने वाले को भी पकड़ा है। वार्ड 19 रामनगर निवासी शिवम यादव और छावनी निवासी मनोज कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शिवम हुंडई कार में सवार होकर गोरिया गेट से बाहर निकल ही रहा था जांच के दौरान कार की पिछली सीट के नीचे बने गुप्त केबिन को खोलने पर उसमें स्क्रैप कॉपर केबल भरा हुआ था उसके गेट पास की जांच करने पर पता चला किआरोपियों ने दूसरे के पास पर अपना फोटो लगा रखा था इस पर अग्रिम कार्रवाई के लिए दोनों को भट्टी थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। गौरतलब है कि इसके पूर्व भी फर्जी गेट पास तैयार कर बीएसपी से स्क्रैप चोरी करने का मामला सामने आ चुका है लगातार कार्रवाई के मौजूद चोरों के हौसले बुलंद है।

By editor