कबीर वाटिका एवं श्रमिक बस्ती में स्वच्छता अभियान चलाया

भिलाई। स्वच्छता ही सेवा समिति ने 375 वे सप्ताह इस बार दो स्थानों पर विशेष रूप से स्वच्छता अभियान चलाया। जिसमें प्रथम कबीर वाटिका कैनाल रोड खुर्सीपार भिलाई में कबीर प्राकाट्य महोत्सव के अवसर पर संत समागम के पूर्व परिसर की साफ-सफाई,नल,नाली, श्रद्धालुओं के लिए समुचित जल की व्यवस्था,भोजन भंडारा में स्वच्छता, साफ-सफाई का जायजा के साथ यथास्थान पर डस्टबिन रख कर आश्रम में गंदगी नहीं फैलाने का अनुरोध किया गया। तत्पश्चात हमर चिंहारी द्वारा महेश गुप्ता एवं समस्त चिंहारी परिवार द्वारा श्रमिक बस्ती तालपुरी से बोरसी के बीच बीज नियामक गोदाम के पास श्रमिक बस्ती में भ्रमण करते हुए जन जागरण संदेश के साथ 8 वर्ष से अधिक उम्र की बालिका एवं महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन वितरण के साथ काजल श्रीवास एवं चिन्हारी परिवार की नोनी संगवारी द्वारा उन्हें सेनेटरी नैपकिन की उपयोगिता के बारे में बताया गया। महिलाओं छोटी बच्चीयो को मासिक धर्म के समय होने वाली परेशानियां दर्द, पीड़ा ,एवं किसी भी प्रकार की अनमियता होने पर तत्काल चिकित्सा सलाह लेने सुझाव दिया गया। इस अवसर पर श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र की महिलाओ ने इस कार्य के लिए हमर चिन्हारी परिवार एवं स्वच्छता अभियान टीम के जन जागरण के प्रति धन्यवाद दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से स्वच्छता ही सेवा समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद साहू देवेश कुमार साहू हर्ष देव साहू शैलेंद्र कुमार साहू भुवन साहू सनत साहू गुलाब साहू महेश गुप्ता मेघराज वर्मा अनुराधा मिश्रा काजल टंडन अजय हिरवानी तनुजा जांगड़े अशोक यादव तनु साहू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

By editor