नशा छोड़ना तो चाहते हैं लेकिन छोड़ नहीं पाते

भिलाई। तम्बाकू निषेध दिवस जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल सुपेला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र में मनाया गया। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर में नगर निगम भिलाई में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मितानिन प्रशिक्षk, को-ऑर्डिनेट, नगर निगम के सभी कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।
नगर निगम आयुक्त राजीव पाण्डेय द्वारा तंबाकू से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। साथ में कोटपा एक्ट धारा 4 व धारा 6 A B के बारे मे बताया कि सार्वजनिक स्थानों में धूम्रपान करना प्रतिबंधित है व स्कूल के आस पास तम्बाकू उत्पाद की बिक्री में प्रतिबंध है।
सिविल अस्पताल सुपेला के प्रभारी डॉ पियाम सिंह के द्वारा तंबाकू का किस तरह से हमारे स्वास्थ्य व समाज पर दुष्प्रभाव पड़ता है के बारे में जानकारी दी गई।राष्ट्रीय नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. श्रवण दनोरिया के द्वारा व्यक्ति किस तरह से नशे को छोड़े और स्वस्थ जीवन जीने के तरीके के बारे में जानकारी दी गई।
डॉ. मुनीष भगत के द्वारा तंबाकू की कैसे उत्पत्ति होती है व्यक्ति किस तरह से उस निकोटिन का आदि होता चला जाता है और निकोटीन के सेवन से कौन-कौन से कैंसर और अन्य बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई।
राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की जिला सलाहकार डॉ. सोनल सिंह के द्वारा कोटापा एक्ट 2003 के बारे में बताया गया।
कार्यशाला में कुछ ऐसे भी व्यक्ति रहे जिन्होंने अपना अनुभव बताया कि वह किस तरह से नशे का सेवन कर रहे थे और अब उसे पूरी तरह से छोड़ चुके हैं उन्होंने अपना यह भी अनुभव बताया कि छोड़ने में उन्हें किन-किन दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
कार्यक्रम के आयोजन में शहरी कार्यक्रम प्रबंधक संजीव दुबे, काउंसलर ललित कुमार साहू मुकुंद जंघेंल, सोशल वर्कर कविता ताम्रकार और प्रेम सिंह नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी सहित अन्य कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

By editor