भिलाई। वैशालीनगर क्षेत्र के शांति नगर में नया पुलिस थाना बनाया जा रहा है। जिसके चारों तरफ बाउंड्री वालों का निर्माण किया जाना है। आधे क्षेत्र में बाउंड्री वॉल का निर्माण हो गया है। थाने से लगे हुए मंदिर के समीप से लाइन से प्रस्तावित सड़क के ऊपर अवैध कब्जाधारियों द्वारा नजूल के जमीन पर अतिक्रमण कर लिया गया था। उस क्षेत्र का सीमांकन शासकीय राजस्व निरीक्षक नगर निगम भवन अनुज्ञा विभाग, एवं जोन राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। सीमांकन में अवैध कब्जा मिला। संबंधित कब्जाधारी को अपना कब्जा रिक्त करने के नोटिस दिया गया । किसी के द्वारा भी अवैध कब्जा नहीं हटाया गया। जिसके कारण बाउंड्री वॉल निर्माण का कार्य प्रभावित हो रहा था। सोमवार को नगर निगम की टीम जोन आयुक्त ऐशा लहरे की देख रेख में पुलिस बल के सहयोग से 7 अवैध कब्जे को रिक्त करवाया। प्रत्येक व्यक्ति द्वारा लगभग 3 से 4 हजार वर्ग फुट भूमि पर दीवाल निर्माण करके अवैध कब्जा कर लिया गया था। एक कब्जाधारी देवेंद्र कुमार अवैध कमरा बना करके उसे शबनम बानो को किराए पर दिया था। निगम की टीम जब वहां पहुंची तो वहां पर किराए पर रहने वाली महिलाओं द्वारा विरोध किया जा रहा था। निगम के कर्मचारी एवं पुलिस बल के ऊपर डंडा लेकर हमला करने का भी प्रयास किया गया। कुछ महिलाएं पुलिस के साथ भी उलझ गई। एक महिला शबनम बानो एवं पुरुष को पकड़ कर वैशाली नगर थाने गिरफ्तार करके पुलिस ले गई। कार्रवाई के दौरान एक वर्ग विशेष की एक ही उम्र की महिलाएं एकत्रित हो गई थी।निगम को यह भी जानकारी मिली है कि जिस मकान में किराएदार रह थे मकान मालिक देवेंद्र कुमार द्वारा इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। पुलिस उसकी तहकीकात कर रही है।
कार्रवाई के दौरान भवन अनुज्ञा अधिकारी अधिकारी अरविंद शर्मा, राजस्व अधिकारी शरद दुबे, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा, अभियंता श्वेता वर्मा, तोड़फोड़ प्रभारी हरिओम गुप्ता, जोन स्वच्छता निरीक्षक अंजनी सिंह, हरि ताम्रकार , मदन मोहन तिवारी शासकीय राजस्व निरीक्षक नरसिंह साहू , थाना प्रभारी वैशाली नगर एवं पुलिस बल उपस्थित था।

