अब कटर नहीं गोली चलाने लगे हैं अपराधी

भिलाई।छावनी थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में रविवार रात पुराने विवाद को लेकर प्रार्थी सूरज सिंह के निवास के बाहर हवाई फायरिंग की गई आरोपी रवि शंकर यादव अपने कुछ साथियों के साथ सूरज सिंह के घर आया हुआ था इस दौरान आरोपी हथियारों से लैस थे सूरज सिंह के घर में नहीं मिलने से आक्रोशित रवि शंकर यादव ने घर के बाहर हवाई फायरिंग की फ़ायरिंग की जानकारी लगते ही छावनी थाना प्रभारी मोनिका पांडे और सीएसपी हरीश पाटिल भी तत्काल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए थे रात में ही पुलिस द्वारा टीम बनाकर आरोपियों की तलाश की जाती रही इस दौरान मुख्य आरोपी रवि शंकर यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है पुलिस की अन्य तीन टीम फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

By editor