दुर्ग। मोहन नगर पुलिस ने ब्राउन शुगर बेचने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है आरोपियों के कब्जे से ब्राउन शुगर की 50 पुड़िया बरामद की गई है पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों को न्यायिक निर्माण पर जेल भेज दिया है पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि गंज सब्जी मंडी मोहन नगर के पास दो लोग ब्राउन शुगर बेच रहे हैं इस पर टीम को मौके पर रवाना किया गया मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर मौके से घेराबंदी कर दो संदिग्ध को पकड़ा गया पूछताछ में उन्होंने अपना नाम देवेंद्र विश्वकर्मा और कारण रंगारी बताया तलाशी लेने पर दोनों के पास से ब्राउन शुगर की 50 पुड़िया मिली जिसका वजन 24 ग्राम निकला बहरहाल पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद नशे के सौदागरों के हौसले बुलंद हैं यही वजह है कि आए दिन मादक पदार्थ बेचते लोगों को गिरफ्तार करने के बावजूद इनके हौसले में कहीं कोई कमी नजर नहीं आती।

