जिला पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा और साइबर फ्रॉड के लिए बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले आरोपी समेत पांच mule खाताधारकों को गिरफ्तार किया है। इनमें लोगों से खाता खुलवाकर बेचने वाला मोहम्मद कलाम और मूल अकाउंट होल्डर प्रशांत विश्वकर्मा मंटू कुमार रफीक खान समीर वर्मा और विपिन शुक्ला शामिल हैं। पांचो अकाउंट होल्डर के खाते में साइबर फ्रॉड की कुल 3 लाख 79 हजार रुपए से ज्यादा की रकम ट्रांसफर हुई है। मामले में एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट दुर्गा थाना सुपेला मोहन नगर और भिलाई नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। सुपेला पुलिस को mule अकाउंट के संबंध में जानकारी मिलने पर उत्कर्ष बैंक के खाताधारक प्रशांत विश्वकर्मा और मंटू कुमार को पकड़ा पूछताछ में उन्होंने बताया कि खाता खुलवाकर पैसे लेकर किराए पर अन्य व्यक्तियों को संचालित करने के लिए दिया गया था। यह रकम अलग-अलग राज्यों के व्यक्तियों से साइबर फ्रॉड करके भेजी गई पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अकाउंट खुलवाकर मोहम्मद कलाम नाम के व्यक्ति को दिया था जबकि मोहम्मद कलाम ने उन खातों को पैसे लेकर किसी दूसरे व्यक्ति को दे दिए थे।

