भिलाई। भिलाई में चाकूबाजी की वारदातें अब आम होती जा रही हैं।यहां अपराधी बेधड़क होकर चाकू चलाने जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। जिससे साफ झलकता है कि अपराधियों में कानून का डर खत्म होता जा रहा है।
इसी सिलसिले में एक और मामला सामने आया है, जहां एक बार फिर चाकूबाजी की घटना ने सबको चौंका दिया है। आपसी विवाद के चलते दो युवकों ने मिलकर एक अन्य युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में वह युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में जुट गई है।

