पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जयंती नगर स्थित एक मकान में अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया और एक प्वाइंटर को ग्राहक बनाकर मकान में भेजा था सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस ने नियमानुसार मकान की तलाशी ली जिसमें आपत्तिजनक सामग्री,12,000 रुपये नगद, एक मोबाइल फोन तथा दो 500-500 रुपये के चिन्हित नोट बरामद किए गए। कमरे की तलाशी लेने पर वहां दो ग्राहक जसप्रीत सिंह और लखन सिंह मौजूद मिले जिनसे नगद राशि एवं आपत्तिजनक वस्तुएं जब्त की गईं पूछताछ में मकान मालकिन शशि उपाध्याय ने स्वीकार किया कि वह लंबे समय से इस मकान में अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रही थी मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5 एवं 7 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है वहीं दुर्ग सीएसपी चिराग जैन ने बताया कि इस तरह की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रहेगी मामले में आगे की जांच की जा रही है और अन्य संभावित आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।

