डोली उठने से पहले युवती की उठी अर्थी,पुलिस मोबाइल के कॉल डिटेल्स खंगाल रही

पावर हाउस के आधुनिक लॉज के एक रूम में युवती ने आत्महत्या कर ली। दरअसल बलिया की रहने वाली पूजा साहनी की शादी भिलाई में होने वाली थी इसके लिए दो दिन पहले ही पूजा साहनी और उसका पूरा परिवार बलिया से भिलाई आया हुआ था पूरा परिवार पावर हाउस के ही आधुनिक लॉज में रुका हुआ था इसी बीच अचानक डोली उठने के पहले ही पूजा साहनी की अर्थी उठ गई बताया जा रहा है की पूजा साहनी ने लॉज के एक रूम में फांसी का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली तो वही मृतिका पूजा साहनी ने किसी भी प्रकार का कोई सुसाइडल नोट भी नहीं छोड़ा है फिलहाल पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भिजवा दिया है तो वही मृतिका के मोबाइल के कॉल डिटेल रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं फिलहाल पूजा साहनी ने शादी के ठीक पहले आत्महत्या क्यों की इसको लेकर परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल छावनी थाने के पुलिस जांच में जुटी है।

By editor