जशपुर की बगीचा थाना पुलिस को एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में सफलता मिली है। आरोपी कोई और नहीं मृतका का प्रेमी ही निकला है जो मृतका की कहीं और शादी तय हो जाने से नाराज था। प्रेमी के इरादों से अनजान मृतिका प्रतिमा बाई उसके बुलाने पर मिलने चली गई थी प्रतिमा के शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर घर वालों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। बगीचा थाना पुलिस को मृतका की लाश डोगरी जंगल में एक पेड़ से लटकते मिली।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने थाना प्रभारी बगीचा को सूक्ष्मता से मामले की जांच करने के निर्देश दिए थे। पुलिस हत्या के संभावित कारणों की जांच कर रही थी। इसी दौरान जानकारी मिली कि मृतका का एक प्रेमी है। जिसका नाम प्रमोद राम है मृतका के घर वालों ने प्रमोद राम पर शक जाहिर किया था। पुलिस द्वारा प्रमोद राम को अभी रक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिस पर आरोपी द्वारा पुलिस को बताया गया कि प्रतिमा बाई की शादी कहीं और तय हो जाने से वह आक्रोशित था और उसे मिलने जंगल में बुलाया था और मृतका को कहीं और शादी करने से मना कर रहा था। प्रतिमा बाई के नहीं मानने पर आरोपी ने उसका गला दबा दिया और फांसी का फंदा बनाकर पेड़ से लटका दिया जिससे प्रतिमा बाई की मौत हो गई। हत्या करने के बाद वह घर लौट आया। आरोपी के द्वारा मृतिका के मोबाइल को जंगल में फेंक कर सिम निकालकर आग लगा दी गई थी। इस पूरे मामले की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने दी।

