जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन आघात के तहत डेढ़ करोड़ रुपए की अंग्रेजी शराब को जप्त किया है शराब तस्कर पंजाब की शराब को झारखंड बिहार राज्य में खपाने के लिए ले जा रहे थे पुलिस ने तस्करी में बड़े सिंडिकेट के शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं किया है। जयपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व एवं दिशा निर्देश में जयपुर पुलिस द्वारा एक ट्रक को रोका गया और रेड की कार्रवाई की गई चेकिंग के दौरान पुलिस को शराब के ऊपर सीमेंट की बोरी लदी मिली जिसे सुनियोजित ढंग से रखा गया था। चेकिंग के दौरान ट्रक में पंजाब की शराब मिली जिसका बाजार मूल्य डेढ़ करोड़ रुपये बताया गयाहै। पुलिस पूछताछ में आरोपी ट्रक चालक ने बताया कि वह ट्रक को पंजाब जालंधर से हजारीबाग झारखंड तक ले जा रहा था अंग्रेजी शराब ट्रक में लोड करने के संबंध में उसने बताया कि उसे नहीं मालूम था कि ट्रक में कहां से शराब लोड होती थी। उसे तस्करों की टीम लोड ट्रक को देती थी चालक ने कहा शराब कहां से लोड हुई और कहां अनलोड हुई यह जानकारी भी उसके पास नहीं होती थी। गौरतलब है कि शराब तस्करी के लिए ऐसे रास्तों का उपयोग किया जाता था जिसमें टोल नाका कम पड़े साथ ही वाहनों की चेकिंग भी कम होती हो,तस्कर ग्रामीण पक्की सड़कों का उपयोग करते थे। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि शराब तस्करी का यह अंतरराज्य गिरोह है। आरोपी से जप्त मोबाइल के आधार पर पुलिस इस सिंडिकेट में शामिल अन्य आरोपियों की पतासाजी कर रही है।

