जा सकती थी माता पिता के साथ बच्चों की जान

नेशनल हाईवे सुपेला में महिंद्रा शोरूम के सामने एक लापरवाह स्कार्पियो चालक ने अनेक दो पहिया वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। जिसकी वजह से दो पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना में एक मासूम को भी चोट आई है। माता-पिता अपने बच्चों को लेकर खुर्सीपार से सिविल अस्पताल सुपेला आ रहे थे इसी दौरान महिंद्रा शोरूम के सामने स्कार्पियो चालक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया जिससे इनका दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त होने के साथ मासूम को भी हल्की चोटें आई है इस घटना में मासूम और उसके माता-पिता बाल बाल बचे हैं। अन्य दोपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। स्कार्पियो चालक ने ब्रेक की जगह वाहन को लापरवाही से चलाते हुए एक्सीलेटर को दबा दिया था जिसकी वजह से यह घटना कारीत हुई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई थी सभी लापरवाह स्कार्पियो चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग पुलिस से करते नजर आए।

By editor