पहली बार 32 बंगले से अवैध कब्जा खाली करवाया

भिलाई। बीएसपी के नगर सेवाएं विभाग के प्रवर्तन अनुभाग ने कार्यवाही करते हुए सेक्टर 8 स्थित 32 बंगले में बीएसपी के बंगला नंबर 10 स्ट्रीट STA को अवैध कबजधारियों से खाली कराया। यह कार्रवाई संपदा न्यायालय ने ACB माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के विरुद्ध पारित आदेश के आधार पर की जो क्वार्टर पर अनाधिकृत रूप से ताबीज पाए गए थे कार्रवाई को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नर्सिंग साहू की निगरानी में अंजाम दिया गया। इस दौरान कोतवाली पुलिस जनसंपर्क विभाग नगर सेवाएं विभाग के अधिकारी सहित कई विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। बंगले को खाली करवा कर विधिवत रूप से सील किया गया। पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए गवाहों की मौजूदगी में पंचनामा तैयार किया गया साथ ही पूरी प्रक्रिया की वीडियो ग्राफी भी कराई गई और कब्जेधारी की किसी तरह की कोई सामग्री जप्त नहीं की गई। कार्रवाई में 100 से अधिक कर्मचारी शामिल रहे जिसमें सहायक महाप्रबंधक नगर सेवाएं यशवंत कुमार साहू लोक स्वास्थ्य विभाग सिविल इंजीनियरिंग विभाग प्रवर्तन अनुभाग सुरक्षा गार्ड और अन्य विभागों के प्रतिनिधि शामिल थे। इस दौरान ट्रैक्टर ट्राली माल वाहक वहां और अन्य उपकरण का उपयोग किया गया। बीएसपी का उद्देश्य अपनी संपत्तियों पर वैध स्वामित्व को बनाए रखते हुए अनाधिकृत कब्जों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करना है।

By editor