भिलाई। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में ईओडब्ल्यू और एसीबी ने भिलाई के शराब कारोबारी विजय भाटिया को दिल्ली से हिरासत में लिया है। विजय भाटिया पिछले 2 साल से फरार था। 2 वर्ष पूर्व भी विजय भाटिया के नेहरू नगर स्थित आवास में एसीबी और eow ने छापा मारा था इसके बाद से ही विजय भाटिया फरार चल रहा था। विजय भाटिया की गिरफ्तारी के बाद रायपुर से आई टीम ने कारोबारी विजय भाटिया के नेहरू नगर स्थित घर में छापा मारा। सुबह से पहुंची टीम द्वारा घर के सदस्यों के साथ नौकरों से भी पूछताछ कर रही है।गौरतलब है कि कारोबारी विजय भाटिया के निवास पर दो साल पहले छापेमारी की गई थी। इसके बाद से ही वह फरार था। ACB-EOW की टीम लगातार विजय भाटिया की पतासाजी कर रही थी। इस बीच उसके दिल्ली में होने की जानकारी मिलने पर एक टीम पहुंची और विजय भाटिया को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लेने के बाद ACB-EOW की 7 सदस्यीय टीम भिलाई नेहरू नगर स्थित उसके घर पहुंची। टीम सुबह 6 बजे से विजय भाटिया के घर में छानबीन कर रही है। भिलाई में सुबह 6 बजे 2 अलग-अलग गाड़ियों में 7 अधिकारी पहुंचे। फिलहाल कारोबारी के घर पर परिजनों से पूछताछ की जा रही है। विजय भाटिया पर 2000 करोड रुपए के शराब घोटाले में शामिल होने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक एसीबी की छापेमारी में महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल सबूत टीम को मिले हैं विजय भाटिया को रायपुर लाने के बाद टीम उससे पूछताछ करेगी और घोटाले के संबंध में जानकारी जुटाएगी।

