ट्रेलर की चपेट में आकर युवक की मौत

नेशनल हाईवे में बने मिडिल कट में दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है जिससे कई लोगों को अपनी जान से हाथ भी धोना पड़ा है बावजूद इसके राष्ट्रीय राजमार्ग प्रशासन द्वारा इस ओर से उदासीनता बरती जा रही है। पूर्व में मिडिल कट में सिग्नल्स भी लगाए गए थे जो केवल दिखावा मात्र ही साबित हुए छोटे बड़े वाहन चालक मिडिल कट को पार करते समय राजमार्ग से गुजरते वाहनों की अनदेखी करते हैं और बड़ी सड़क दुर्घटनाओं का शिकार होते हैं। ऐसा ही एक मामला शनिवार को सामने आया है चरोदा ज्योति स्कूल के सामने बने मिडिल कट में एक ट्रेलर चालक ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट ले लिया दुर्घटना का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बाइक में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया दोनों ही युवक छावनी के रहने वाले हैं जो फेरी लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। इस दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को अपने नियंत्रण में लिया। बहरहाल मिडिल कट में और दुर्घटनाएं हो उसके पूर्व संबंधित विभाग को इस ओर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।

By editor