युवाओं को नशीली टैबलेट का आदि बनाते 4 गिरफ्तार

भिलाई।दुर्ग पुलिस द्वारा एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत युवाओं को नशीली टैबलेट की बिक्री करते चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई स्मृति नगर पुलिस ने की है। आरोपियों के पास से प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल टैबलेट 319 नग और बिक्री रकम ₹700 जप्त किए गए हैं। घटना में प्रयुक्त तीन नग मोबाइल और स्कूटी को भी जप्त किया गया है। स्मृति नगर पुलिस को कातुलबोर्ड में लुक एंड साइन फैमिली सेलून के पास नशीली दवाओं की बिक्री होने की जानकारी मुखबिर से मिली थी मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी संतोष चंद्राकर सोमनाथ पांडे लिंगराज उर्फ सोनू यादव एवं मनीशॉ मखीजा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई पूछताछ में आरोपियां मनीषा मनखीजा के अकाउंट में रकम ट्रांसफर होने की जानकारी मिली आरोपियों के कब्जे से विभिन्न किस्म के नशीले टेबलेट कैप्सूल सहित नगद रकम मोबाइल बरामद किया गया। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है इस पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक गुरविंदर सिंह संधू सहायक उप निरीक्षक प्रमोद सिंह accu सहायक उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही।

By editor