भिलाई।छावनी स्कूल परिसर में शुक्रवार को श्रीराम अयोध्या का क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में अतिथियों के रूप में आशीष कुशवाहा दीनबंधु सहित अन्य लोग उपस्थित हुए। आए हुए अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया प्रतियोगिता टेनिस बॉल से आयोजित की जा रही है जिसमें कई टीम में शामिल हो रही है विजेता विजेता टीमों के अलावा बेस्ट बॉलर बैट्समैन आदि के लिए भी आकर्षक उपहार रखे गए हैं। श्रीराम अयोध्या कप क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजक छावनी निवासी राजू यादव ने बताया कि आयोजन का यह दूसरा वर्ष है जिसमें टीमें में उत्साह से शामिल हो रही है। पूर्व की अपेक्षा इस बार आकर्षक उपहार रखे गए हैं प्रतियोगिता में क्षेत्र के लोगों का भी सहयोग मिला है आने वाले समय में और भी भव्यता के साथ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। बहरहाल क्रिकेट प्रतियोगिता को देखने छावनी के अलावा अन्य क्षेत्रों से भी लोग यहां पहुंचे। सभी ने इस आयोजन की सराहना की।

