भिलाई।सुपेला में आग की लपटों के बीच एक घर में फंसी महिला और युवक को जान पर खेल कर सुपेला थाना के तीन जवानों ने रेस्क्यू किया है। गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह केदार भवन वेंकटेश्वर टॉकीज रोड के समीप आगजनी में घर के अंदर फंसे दो लोगों को सुपेला थाने में तैनात रक्षा को ने बचाया है। फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी देकर प्रधान आरक्षक उपेंद्र सिंह आरक्षक राजू राणा और गंभीर जाट ने घर के भीतर प्रवेश किया और दरवाजा तोड़कर घर के अंदर फंसी 55 वर्ष की महिला और युवक को इन तीन जवानों ने तत्परता से बचाया। इस आगजनी में अनिल बागडे की चाय दुकान आदित्य चौहान का मेट्रो लेदर वर्क्स और आशीष दत्त के शुभम फर्नीचर में आग लगी जिसमें सारा सामान जलकर खाक हो गया बाकी दुकानों के शेड तक ही आप पहुंची थी। आगजनी के कारणों का पता पुलिस द्वारा लगाया जा रहा है। बहरहाल आगजनी की घटना के बाद यहां अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया था ज्यादातर लोग आग बुझाने की कोशिश करने की बजाय आगजनी का वीडियो बनाने में ही व्यस्त नजर आए।

