शराब तस्करों को पकड़ने शराब तस्कर बनी पुलिस

भिलाई। स्मृतिनगर स्थित एक किराये के मकान में दबिश देकर पुलिस ने इनोवा और टोयटा कार से 46 पेटी गोवा शराब जप्त की है। आरोपी इसे मध्यप्रदेश से लाकर बस्तर के लोहंडीगुड़ा में सप्लाई करने की तैयारी में थे। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सबसे पहले भिलाई निवासी शौर्य सिंह को पकड़ा जिसके बाद स्वयं शराब तस्कर बनकर ट्रैप के माध्यम से शराब खरीदने वाले और बेचने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। दुर्ग पुलिस ने कार्यवाई करने के लिए सेक्टर 7 निवासी शौर्य सिंह को गिरफ्तार करने के बाद शौर्य एमपी के शराब व्यापारी रामनिवास राव को लांजी रोड काली माटी पास से ट्रैप लगाकर गिरफ्तार किया। वही शराब ख़रीदने वाले बस्तर जिले के लोहडीगुड़ा निवासी तुलसीराम सेठिया को भी पुलिस ने शौर्य के माध्यम से कोंडागांव बुलाया और गाड़ी में एप्पी फ्रिज के 20 बॉक्स को दिखाकर उसे शराब बताकर गिरफ्तार किया। इस मामले में स्मृति नगर पुलिस ने इनोवा और टोयोटा कम्पनी की कार दो आईफोन मोबाइल और 46 पेटी मध्यप्रदेश निर्मित गोवा शराब जिसकी कीमत दो लाख रुपये आंकी गई है जप्त किया।

By editor