चार निगमों के महापौर और अधिकारियों की ली बैठक

बढ़ती गर्मी को देखते हुए संरचनालय नगरी प्रशासन एवं विकास छत्तीसगढ़ शासन रायपुर के डायरेक्टर रीमिजीयूस एक्का ने नगर निगम भिलाई के सभागार में चार निगमों के महापौर और अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने पूछा कि पिछले वर्ष गर्मी में तेज जल के लिए कितना खर्च किया गया इस बार क्या प्रपोजल है कितने पानी की आवश्यकता है जिससे निगम क्षेत्र के सभी नागरिकों की पेयजल की आवश्यकता को पूरा किया जा सके। बैठक में नगर पालिका निगम भिलाई के महापौर नीरज पाल दुर्गा की महापौर अलका बाघमार नगर निगम रिसाली की महापौर शशि सिन्हा भिलाई तीन चरोदा निगम के महापौर निर्मला कोसरे ने अपने-अपने क्षेत्र में पेयजल की समस्या की जानकारी दी। गौरतलब है कि दुर्ग जिले के सभी नगर निगमों के आयुक्तों ने पहले ही जानकारी बनाकर शासन को भेज दी थी इस प्रकार जन्म प्रतिनिधियों से स्थानीय पेयजल की आपूर्ति के लिए बिंदुवार चर्चा की गई। नगर निगम के सभापति जल विभाग के प्रभारी अध्यक्ष महापौर परिषद के सदस्यों ने अपने वार्ड और क्षेत्र की समस्याओं को बताया डायरेक्टर श्री एक्का ने सबको प्रस्ताव के अनुसार कार्य को पूरा करने के लिए कहा। नगर निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पांडे दुर्ग निगम के आयुक्त सुमित अग्रवाल भिलाई 3 चरोदा निगम के आयुक्त दशरथ राजपूत एवं नगर निगम रिसाली की आयुक्त मोनिका वर्मा ने अपने-अपने निगम के संबंध में जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में सभी चार नगर निगमों के सभापति भी उपस्थित रहे।

By editor