मुख्यमंत्री कन्या विवाह में 171 जोड़ों का सामूहिक विवाह

मुख्यमंत्री कन्या विवाह के अंतर्गत इंडोर स्टेडियम कन्तेली बेमेतरा में जिला प्रशासन, के द्वारा एक सौ इक्तर जोड़ों का सामूहिक विवाह पूरे विधि विधान के साथ संपन्न कराया गया। वैवाहिक आयोजन के इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग बेमेतरा द्वारा प्रत्येक जोड़ों को पैंतीस हजार रुपए का चेक सांसद विजय बघेल के हाथों प्रदान किया गया। सांसद विजय बघेल ने कहा कि जब हमारी पूर्व की डाॅ रमन सिंह की सरकार थी ऐसे समय हजारों कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया था। सभी वैवाहिक जोड़े आज सुख पूर्वक अपना दांपत्य जीवन गुजार रहे हैं। आज फिर से प्रदेश में भाजपा की विष्णुदेव साय की सरकार ने बेमेतरा में एक सौ एकत्रर जोड़ों का सामूहिक विवाह पुरे विधी विधान के साथ संपन्न करवाया। मै अपने पुरे दुर्ग लोकसभा के नव दंपतियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं और उनके सुखी वैवाहिक जीवन की भगवान से कामना करता हूं। इस अवसर पर अनेक बड़ी संख्या में ग्रामीणों सहित जनप्रतिनिधि शमिल हुए।

By editor