कुत्ता पकड़ने निदान 1100 में करें कॉल,शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ रही संख्या

भिलाई।नगर निगम भिलाई क्षेत्र में सड़कों पर कुत्तों का जमवाड़ा बढ़ गया है। आए दिन लोगों की शिकायत रहती है की सड़क के कुत्ते बहुत परेशान कर रहे हैं ।जिसे देखते हुए आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा एजेंसी को नियुक्त किया गया है। एजेंसी निदान 1100 में आ रही मांग के हिसाब से कुत्ता पकड़ने का कार्य कर रही है। निगम ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील करी है कि अपने घरों के कुत्तों को बांध कर अपने घरों में रखें। उनके गले में पट्टा भी लगा दे जिससे कुत्ता पकड़ने वालों को पहचान में आसानी हो। जो कुत्ते पकड़े जा रहे हैं उनका बधियाकरण भी किया जा रहा है। जिससे उनकी जनसंख्या में रोक लग सके कुत्तों का डॉक्टरी उपचार कर उन्हें उन्हें जंगलों में छोड़ दिया जा रहा है। स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली ने बताया कि अभी कुत्तों की संख्या ज्यादा हो गई है। एजेंसी सभी क्षेत्रों में जाकर कुत्ता पकड़ने का कार्य करेगी । कुत्ता पकड़ने की एक प्रक्रिया है। यह भी ध्यान रखा जा रहा है कि उन्हें किसी प्रकार की शारीरिक छती ना हो। अभी तक 35 से अधिक कुत्तों का बधियाकरण किया जा चुका है।

By editor