तलवारबाज बाप बेटे को जामुल पुलिस ने लिया हिरासत में

जामुन थाना पुलिस ने अपनी सक्रियता का परिचय देते हुए दो तलवारबाज बाप बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से दो धारदार तलवार जप्त की गई है। जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पांडे ने बताया कि 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड निवासी महिला एम तुलसी से गाली गलौज करते हुए आरोपी कृपाल सिंह और जसपाल सिंह ने तलवार से हमला कर दिया था प्राथीया ने कृपाल सिंह से 2024 में 5000 रुपए उधार लिया था और 5 महीने के अंदर लौटा देने की बात कही थी लेकिन आरोपी कृपाल सिंह द्वारा समय से पूर्व अपना पैसा वापस मांगा जाने लगा प्रार्थी या द्वारा समय पर पैसा वापस कर देने की बात कहने पर कृपाल सिंह और जसपाल सिंह ने घर का सारा सामान उठा ले जाने की धमकी देते हुए गाली गलौज की और अपने पास रखे धारदार हथियार तलवार से प्राण घातक हमला कर दिया जिससे महिला लहूलुहान हो गई महिला को घायल कर आरोपी मौके से फरार हो गए इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में जामुल पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड जामुल से आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा। कार्रवाई में जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पांडे, उप निरीक्षक पुनीत राम सूर्यवंशी, सहायक उप निरीक्षक महफूज खान, प्रधान आरक्षक अनिल सिंह, आर चेतमान गुरूंग, रत्नेश शुक्ला, रूपनारायण वाजपेई, चंद्रभान यादव, जी. सेमुवल का विशेष योगदान रहा।

By editor