IIT भिलाई स्टूडेंट्स को मिला Startup का मंत्र

आईआईटी भिलाई में सीबीडीई वर्क शॉप का आयोजन किया गया है। दो दिवसीय यह आयोजन भारत सरकार के मालवी मिशन के तहत किया गया है। जहां देशभर से आए विषय-विशेषज्ञों ने आईआईटी के छात्रों को इंटरप्रेन्योरशिप के बारे में बताया। उन्हें प्रेरित किया कि वे पढ़ाई के साथ-साथ प्रयोग भी करें और इससे आगे बढ़कर शहर, प्रदेश व उद्योगों की समस्याओं को भी जाने। इन समस्याओं को दूर करने नए आइडियाज पर काम करें।
नए आडिया और प्लानिंग से की गई नई खोज से ही स्टार्टअप की नई शुरूआत होगी।
आईआईटी भिलाई के आईआईटी भिलाई इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी फाउंडेशन के तत्वावधान में यह वर्कशॉप का आयोजन किया गया है। जहां 120 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इस वर्कशॉप में आईआईआईटीडीएम कांचीपुरम के एसोसिएट प्रोफेसर सुधीर वरधराजम के साथ अन्य विभागों के विभाग अध्यक्ष एवं प्रोफेसर शामिल हुए। और छात्र-छात्राओं को नौकरी न मिल पाने की स्थिति में किस तरह से खुद का स्टार्टअप चालू करें इसकी जानकारी उपलब्ध कराई।।

By editor