6 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न

भिलाई वैश्य तैलीक साहू समाज का सामूहिक विवाह आयोजन पूरे विधि विधान और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न हुआ सामूहिक विवाह के आयोजन को बनाने समाज के स्थानीय पदाधिकारीयों का विशेष योगदान रहा इस सामूहिक विवाह में 6 जोड़े वैवाहिक बंधन में बधे। आयोजन को लेकर पूर्व से ही व्यापक रूप से तैयारी की जा रही थी सामूहिक विवाह में शामिल होने समाज के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी भी यहां पहुंचे। समाज के इस सामूहिक विवाह में दुर्ग भिलाई के अलावा छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों से भी लोग पहुंचे सभी ने आयोजन को लेकर मुक्तकंठ से सराहना की। और समाज के पदाधिकारीयो को इस आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। समाज के पदाधिकारीयो ने कहा कि इस तरह के सफल आयोजन निरंतर जारी रहेंगे समाज में नए सदस्यों को भी जोड़ा जाएगा इस दौरान आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी रूपरेखा तैयार की गई।

By editor