नशे में गाली बकना बना मौत का कारण

पुलिस ने कुम्हारी थाना क्षेत्र में हुई एक अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है। हत्या के इस मामले में गांव के ही एक युवक रमेश साहू को गिरफ्तार किया गया है जिसने ग्राम रामपुर चौरहा में अपने ही पड़ोसी भागवत मार्कंडेय को बेदर्दी से मौत के घाट उतार दिया था। सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से इस पूरे मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपी रमेश रात में खाना खाकर मृतक के घर की ओर टहलने गया था आरोपी को देखकर मृतक उसे मां बहन की गालियां बकने लगा आरोपी के समझाए जाने के बावजूद मृतक भागवत मारकंडे ने गाली देने का सिलसिला जारी रखा जिससे आक्रोशित रमेश अपने घर लौटा और घर में रखें चाकू को लाकर मृतक के घर के अंदर घुसकर उस पर कई प्रहार किया। सुबह भागवत मार्कंडेय को अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे की बारात घटना दिनांक के दूसरे दिन ही निकलने वाली थी।

By editor