जशपुर जिले के बगीचा थाना की पुलिस ने एक अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में सफलता हासिल की है। आरोपी कोई और नहीं मृतका का पति ही निकला है। जिसने घर से घरेलू सामान चोरी कर ले जा रही पत्नी की हत्या की थी। और जंगल में लाश को पत्तों से ढक दिया था। आरोपी ने मीडिया को बताया कि मृतका उसकी दसवीं पत्नी थी। पुलिस को महिला का शव सड़ी गली अवस्था में मिला था। जशपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर जांच की ग्रामीणों ने शव की पहचान बसंती बाई के रूप में की जो गांव में ही रहती थी। हत्या करने के दौरान आरोपी ढुल्लू राम नशे में था। इस पूरे मामले की जानकारी एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह ने दी।

