हाईवे चालक को चाकू मारकर मोबाइल और रुपए लूटे

भिलाई।शहर में चाकूबाजो के हौसले बुलंद है इसका ताजा उदाहरण भिलाई 3 में गुरुवार सुबह लगभग 4 बजे देखने को मिला। रायपुर से दुर्ग आ रही हाईवा के ड्राइवर अर्जुन राय को जब नींद आने लगी तो हाईवा चालक ने अपनी गाड़ी सड़क किनारे लगाई और सोने लगा इसी दौरान दो से तीन युवक अपनी बाइक में आए और पहले तो हाईवा के ड्राइवर अर्जुन को उठाया और फिर उसके साथ बहस करते हुए गाली गलौज करने लगे पैसे मांगने लगे जब ड्राइवर ने पैसे नहीं दिए तो जेब से चाकू निकालकर उसकी छाती पर चाकू से हमला कर दिया उसकी जेब से रखे लगभग 2000 रुपए और उसका मोबाइल लेकर फरार हो गए इसके बाद हाईवा चालक जैसे तैसे अस्पताल पहुंचा और अपना इलाज कराया फिलहाल इस पूरे मामले पर भिलाई 3 थाने में ड्राइवर ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

By editor