स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति के साथ-साथ हर घर तिरंगा लगाने और शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए विशेष जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के नेतृत्व में इस अभियान की शुरुआत सुपेला घड़ी चौक से हुई, जो लक्ष्मी मार्केट तक रैली के रूप में निकाली गई।
रैली के दौरान सड़क किनारे फूटपाथ पर व्यवसाय करने वालों को शहर की सफाई में सहयोग देने और प्लास्टिक का उपयोग बंद करने की अपील की गई। फल एवं ठेला संचालकों द्वारा प्लास्टिक के उपयोग पर जप्ती की कार्रवाई करते हुए उन्हें समझाइश भी दी गई।

