स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम को दिखाने निगम अधिकारी कर रहे जद्दोजहद

नगर पालिका निगम भिलाई में स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 को लेकर दिल्ली से स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम आ रही है। इसी के मद्देनजर शहर की बदहाल हो चुकी व्यवस्थाओं को सुधारने निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी कवायत में जुटे हुए हैं। सुबह निगम के वो विभिन्न जोन क्षेत्र के अधिकारी कर्मचारियों के साथ वार्डो का भ्रमण कर रहे हैं। और व्यवस्थाओं को सुधारने को लेकर निर्देश दे रहे हैं। नगर निगम आयुक्त द्वारा स्वयं वार्डो का भ्रमण किया जा रहा है निगम आयुक्त विभिन्न जोन क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण कर रहे हैं। और संबंधित अधिकारियों को बुलवाकर जवाबदेही तय कर रहे हैं। वहीं लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को नोटिस थमाया जा रहा है नगर निगम अपनी पुरानी रैंकिंग में सुधार करने के लिए इसमें लगा हुआ है। बहरहाल निगम आयुक्त के निरंतर भ्रमण से वार्डों में वर्षों से बनी समस्याओं के दूर होने की संभावना बनी हुई है। वार्डन के नागरिक भी आयुक्त को विभिन्न समस्याओं से अवगत करा रहे हैं। साथ ही निगम आयुक्त द्वारा लोगों से स्वच्छता बनाए रखने को लेकर अपील भी की जा रही है। नगर निगम की इस कवायद से रैंकिंग में कितना सुधार हो पता है यह आने वाले समय में ही स्पष्ट हो सकेगा।

By editor