सोशल मीडिया में चाकू तलवार लेकर पोस्ट करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई

दुर्ग जिले में बढ़ती चाकूबाजी और कटर से हमले की घटनाओं पर लगाम लगाने दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने थानेदारों को सख्त कार्यवाई के निर्देश दिए हैं वही सोशल मिडिया पर तलवार, चाकू लेकर पोस्ट करने वालों और राह चलते लोगो को चाकू की नोक पर धमकाने वालो पर दुर्ग पुलिस की कार्यवाई जारी है। एसएसपी के निर्देश के बाद जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र में 3 आरोपीऔर 3 नाबालिको पुलिस ने गिरफ्तार किया। आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाई करते हुए सभी आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधात्मक हथियार बरामद किये गए है ।
सोशल मिडिया में निरंतर सक्रिय रहने वाले एवं तलवार, चाकू लेकर पोस्ट करने वालो पर दुर्ग पुलिस अब निगरानी रख रही है।

By editor