17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है जिसके तहत विभिन्न आयोजन पूरे प्रदेश भर में और जिले भर में किया जा रहे हैं इसी के तहत जिला भिलाई कार्यालय सुपेला में दिव्यांग जनों के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया सर्वप्रथम मंच पर उपस्थित भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन सहित अन्य पदाधिकारी का स्वागत सम्मान फूलमाला एवं पुष्पग से किया गया इस दौरान कार्यक्रम में विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र से दिव्यांग जनों को लेकर कार्यालय पहुंचे जहां इन दिव्यांग जनों का सम्मान विधि अनुसार फूल माला पहनकर शाल श्रीफल देकर किया गया साथ ही भिलाई जिला अध्यक्ष द्वारा सभी दिव्यांग जनों के पंजीयन करने की पश्चात उन्हें जीन सामानो की जरूरत है जिससे वह अपनी जिंदगी थोड़ी आसानी से काट सके उन सामानों को दिलाने के प्रयास करने की बातें भी कही गई है आने वाले समय में इन पंजीकृत दिव्यांग जनों को दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के द्वारा स्वावलंबी बनाने का प्रयास भी किया जाएगा जिससे यह दिव्यांग अपने आत्म सम्मान को बरकरार रखते हुए अपनी जीविका चला सके।।

