सीने में चोट लगने से टूटी पसलियां हुई मौत

भिलाई। कुम्हारी स्थित एमटी सा मिल में एक युवक की आरा मशीन से लकड़ियों का गोला चीरने के दौरान गोला झपटकर वापस पलटने से मौत हो गई।झटका इतना जोरदार था कि युवक के सीने में गहरी चोट आने से पसलियां टूट गई जिससे फेंफड़े में पसलियां धस गई इंटरनल ब्लडिंग होने के वजह से इलाज के दौरान 22 वर्षीय ताजीहुल नामक युवक की मौत हो गई।इस पूरे मामले में एमटी सा मिल के संचालक की भारी लापरवाही देखने को मिली यहां सुरक्षा के मापदंडों का पालन नही कराया जा रहा था जिससे इतना बड़ा हादसा हो गया।वही मृत युवक असम से आया हुआ प्रवासी मजदूर बताया गया है।दूसरी ओर सा मिल में करीब 15 से भी ज्यादा मजदूर असम से आ के रोजी मजदूरी करते है। जिसकी जानकारी स्थानीय पुलिस थाने में नही दी गई है।जिससे कही न कही बांग्लादेशी होने का संदेह मजदूरों पर जाता नज़र आ रहा है।गौरतलब है कि दुर्ग पुलिस ने बीते 18 दिसम्बर 2024 को भी उतई के एक सा मिल में छापेमार कार्यवाही की थी जिस दौरान असम निवासी 7 मजदूर मिले थे जिसकी जानकारी स्थानीय उतई थाने को भी मिल संचालक के द्वारा नही दी गई थी जिसके बाद बांगलादेशी होने का संदेह जताकर सभी 7 मजदूरों पर पुलिस ने कार्यवाही भी थी,,इस पूरे मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग ने जांच करने की बात मीडिया से कही है।

By editor