भिलाई।वैशाली नगर पुलिस ने अपनी ही साली के घर में चोरी करने वाले आरोपी जीजा को पकड़ा है आरोपी का साडू भाई घर में ताला लगाकर परिवार समेत पूरी घूमने गया था इस बीच आरोपी जीजा एम मोहन राव ने अपने दोस्त की मदद से चोरी की घटना को अंजाम दिया दोनों घर में रखे 11000 रुपए नगर समेत ₹6 लाख के सोने चांदी के सामान चोरी कर फरार हो गए मामले में पुलिस आरोपी के दोस्त की तलाश में जुटी हुई है। प्रार्थी दुर्गेश महानंद ने पुलिस को बताया कि 8 जून को उसके चाचा टिकरू mahanand अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर पुरी घूमने गए थे 10 जून को सुबह 11:00 बजे प्रार्थी को चाचा के लड़के ने फोन कर बताया कि घर में ताला टूटा हुआ है वहां उसने जाकर देखा तो अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था अंदर रखे 11000 रुपए और सोने चांदी के जेवर गायब थे पुलिस को पतासाजी के दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति सोने चांदी के जेवर बेचने ग्राहक तलाश रहा है आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच में एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को नजर आया उसकी पहचान टिकरू महानंद के साडू भाई एम मोहन राव के रूप में हुई। सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी एम मोहन राव ने चोरी के बाद गहनों को घर में छुपा कर रखा था आरोपी को गिरफ्तार का जेल भेज दिया गया है।

