भिलाई। बीएसपी टाउनशिप क्षेत्र में जलजनित बिमारी को लेकर निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय द्वारा आयुक्त कक्ष में बैठक ली गई। जिसमें जलजनित एवं मौसमी बिमारी को लेकर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ मनोज दानी, जिला मलेरिया अधिकारी सीबीएस बंजारे एवं बीएसपी के अधिकारियों को निगम के टाउन शीप क्षेत्र में आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए अग्रिम तैयारी कराए जाने, बैक लाईनों की सफाई, पुराने एवं जर्जर भवनों में जल भराव के समस्याओं को दूर करने के संबंध में निर्देष दिया गया। जिससे वर्षा का पानी भराव एवं बैकलाइन की अस्वच्छता से डायरिया, मलेरिया, डेंगू एवं अन्य जल जनित बीमारियों से बचा जा सकें। आयुक्त पाण्डेय के निर्देश पर वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक के. के. सिंह द्वारा अपने दल के साथ वार्ड 32 बैकुंठधाम, कुम्हारपारा में जल जनित रोग उल्टी-दस्त से बचाव के लिए निगम का विशेष दस्ता 42 घरों में संपर्क कर 194 सदस्यों से आवश्यक पूछताछ किया गया, वर्तमान में उल्टी-दस्त के केस नहीं पाए गए। सभी सर्वेक्षित 42 घरों में जल शुद्धिकरण के लिए 500 नग क्लोरीन टेबलेट वितरण कार्य किया गया।
भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा डेंगू की रोकथाम घर-घर सर्वे किए जाने जन जागरूकता लाने 120 स्वच्छता कर्मचारी उपलब्ध कराने जिसका भुगतान भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा किया जावेगा। भुगतान श्रम आयुक्त के दर पर बीएसपी द्वारा किया जाएगा। भिलाई इस्पात संयंत्र की मकानों की बैकलेन की साफ-सफाई, कचरा कलेक्शन वाहन एवं अन्य संसाधन भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा किया जाएगा।
समीक्षा बैठक के दौरान बीएसपी महाप्रबंधक केके यादव, वरिष्ठ प्रबंधक रमेश गुप्ता, सहायक प्रबंधक देवानंद चौहान, जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली मौजूद थे।
जल जनित बीमारियों से बचाव को लेकर निगम और बीएसपी के अधिकारियों की बैठक

