दुर्ग सांसद विजय बघेल का जन्मदिन शनिवार को उनके समर्थको और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बेहद ही धूमधाम से मनाया जा रहा है सांसद विजय बघेल को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देने दुर्ग भिलाई ही नहीं अपितु छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों से भाजपा कार्यकर्ताओं के आने का सिलसिला जारी है। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा से ओत प्रोत कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं रक्तदान शिविर भी लगाया गया है। जन्मदिन के अवसर पर सांसद विजय बघेल शनिवार सुबह अपनी धर्मपत्नी रजनी बघेल और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शहर के विभिन्न मठ मंदिरों में पहुंचे यहां विधिवत पूजा अर्चना करने के उपरांत सांसद ने प्रदेश के लोगों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना करी। गौरतलब है कि एक दिन पूर्व शुक्रवार को होली का त्यौहार था जिसे लोगों द्वारा बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शनिवार को सांसद विजय बघेल का जन्मदिन है उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देने आ रहे कार्यकर्ताओं में कहीं कोई थकान नजर नहीं आ रही है सभी पूरे जोश के साथ यहां पहुंचे हुए हैं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। सांसद निवास सेक्टर 5 में सांसद को बधाई और शुभकामनाएं देने सवेरे से ही कार्यकर्ताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था जो देर शाम तक जारी रहा सांसद ने अपने निवास आए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात की। बहरहाल इसे सांसद विजय बघेल की लोकप्रियता ही कहा जा सकता है यही वजह है कि सरल सहज व्यक्तित्व के धनी सांसद को बधाई देने पूरे छत्तीसगढ़ से भाजपा कार्यकर्ता यहां पहुंचे हैं।

