भिलाई 3 में अल सुबह एक सड़क हादसे में ड्राइवर का पैर टूट गया।एक टेलर चालक ने सामने से जा रही डंफर को ठोकर मार दी जिसमें टेलर का केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस हो गया वही टेलर चालक के पैर की हड्डी टूट गई।गौरतलब है कि भिलाई 3 रेलवे स्टेशन के सामने दुर्ग रायपुर राष्ट्रीय मार्ग पर यह हादसा हुआ है जिसमें टेलर क्रमांक cg 04 jc 7459 ने सामने चल रही cg 04 7992 हाईवा को ठोकर मार दी जिसमें टेलर बुरी तरह से क्षतिग्रस हो कर नेशनल हाईवे पर ही रुक गया। ड्राइवर ने बताया कि अचानक से डंफर चालक ने ब्रेक मारा जिसके चलते ये हादसा हो गया , इस घटना में टेलर चालक के पैर की हड्डी बुरी तरह से टूट गई।जिसे एक राहगीर ने तत्काल अपनी निजी वाहन में बैठा कर हॉस्पिटल पहुंचाया। घटना की जानकारी लगते ही 112 की टीम घटना स्थल पर पहुंची है।

