संयुक्त यूनियन ने बोरिया गेट में किया प्रदर्शन

सेल प्रबंधन की तानाशाही के खिलाफ भिलाई इस्पात संयंत्र की संयुक्त यूनियन ने बुधवार को बोरिया गेट के समक्ष विशाल प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में 9 यूनियन के पदाधिकारीयो सहित कर्मचारी शामिल हुए। प्रदर्शन कर रहे यूनियन नेताओं ने कहा कि हमारे 39 माह का एरियर्स देने में सेल प्रबंधन आना-कानी कर रहा है। उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2017 से वेज रिवीजन होना था जो आज 100 महीने बाद भी पूरा नहीं हो सका है श्रमिक नेताओं ने कहा कि यदि मांगे पूरी नहीं हुई तो आगे भी उग्र निर्णय लिया जाएगा हमारे द्वारा 28 अक्टूबर को हड़ताल की गई थी हड़ताल के बाद मामला चीफ लेबर कमिश्नर के तक गया था चीफ लेबर कमिश्नर ने भी एडवाइस दी थी कि जल्द से जल्द वेद रिवीजन को पूरा किया जाए इसके बाद भी सेल प्रबंधन अपनी तानाशाही कर रहा है। यदि प्रबंधन अभी हमारी मांगे पूरी नहीं करता तो हमारे उच्च नेताओं के मार्गदर्शन में आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा बोरिया गेट में हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में बीएसपी कर्मचारी शामिल हुए और प्रदर्शन के जरिए अपनी मांगों को प्रबंध तक पहुंचाया। प्रदर्शन के दौरान यूनियन नेताओं ने बीएसपी के आईआर विभाग को ज्ञापन सौंपा।

By editor